{"_id":"6a134ac34060d11995010c17","slug":"barhakala-beat-rasulabad-by-10-runs-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151035-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरहाकला ने रसूलाबाद को 10 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरहाकला ने रसूलाबाद को 10 रन से हराया
Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। मियागंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनी गांव में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बरहाकला ने रसूलाबाद को 10 रन से हराकर ट्रॉफी हासिल की। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शनिवार रात आठ बजे से शुरू हुए टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार ने शुभारंभ किया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में कनीगांव को रसूलाबाद ने हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बरहाकला ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार दोपहर तीन बजे फाइनल मुकाबले का टॉस हुआ, इसमें रसूलाबाद के कप्तान मोबीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बरहाकला के कप्तान अनस की अगुवाई में टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट खोकर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलाबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 71 रन ही बना सकी। बरहाकला की टीम ने रोमांचक मुकाबले में रसूलाबाद को 10 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बेस्ट ऑफ टूर्नामेंट का खिताब कुशल यादव को दिया गया। आयोजकों में आजाद, धर्मेंद्र सिंह, मोंटी, प्रतीक, रघु, अनुराग, आशुतोष, ईशू, इमरान, ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।