सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Community toilet locked for one and a half year due to lack of water supply

Unnao News: जलापूर्ति न होने से डेढ़ साल से सामुदायिक शौचालय में ताला

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 18 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Community toilet locked for one and a half year due to lack of water supply
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्राम नसीरपुर भिक्खन में पिछले डेढ़ वर्ष से जलापूर्ति ठप होने से सामुदायिक शौचालय में ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बीडीओ से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का संचालन शुरू कराने की मांग की है।

बांगरमऊ विकासखंड के ग्राम नसीरपुर भिक्खन में करीब छह वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसमें पास में मौजूद रही गोशाला में लगे सबमर्सिबल से ही जलापूर्ति हो रही थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व यहां की कम मवेशी होने के कारण गोशाला को बंद कर दिया गया। इससे जलापूर्ति शौचालय में नहीं हो पा रही है। जलापूर्ति ठप होने से यह सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। इसके बंद रहने से यहां के ग्रामीणों को शौच के लिए खुले मैदान, खेतों और जंगल की शरण में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान राजेश कटियार, बबलू यादव, विवेक कटियार, संजय विश्वकर्मा, संजय कटियार, मोनू यादव आदि ने शौचालय को पुनः चालू कराए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरूस्त कर सामुदायिक शौचालय का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed