फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose in his house

Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose in his house
गंजमुरादाबाद। महमदाबाद गांव में रविवार शाम युवक का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महमदाबाद गांव निवासी संदीप कुमार (35) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी रजनी बच्चों के साथ 15 दिन पहले मायके गई थी। पिता भी सुबह मजदूरी करने चले गए। शाम चार बजे उसका शव कमरे में रस्सी से पड़ोसियों ने लटका देखा। पुलिस ने जांच की पिता ने बताया कि अकेलेपन के चलते बेटे ने यह कदम उठाया है। उसकी मां गुड्डी की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। संदीप के तीन बच्चों में आशु, अभिषेक और बेटी अदिति है। पत्नी के मायके से न आने से वह परेशान था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पिता ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed