{"_id":"699b59413604379a92083798","slug":"dispute-during-dance-in-wedding-procession-bjp-worker-opens-fire-two-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-145667-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरात में डांस के दाैरान विवाद, भाजपा कार्यकर्ता ने झोंका फायर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरात में डांस के दाैरान विवाद, भाजपा कार्यकर्ता ने झोंका फायर, दो घायल
विज्ञापन
फोटो-7- हसनगंज सीएचसी लाया गया घायल आकाश। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के अजमाखेड़ा में शनिवार रात शादी समारोह में अगवानी के दौरान डांस के दौरान हुए विवाद के बाद बरातियों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। घटना से बरात में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी से लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) रेफर किया गया है। वहीं घायल के भाई की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के बक्शीखेड़ा निवासी रामस्वरूप के बेटे प्रदीप की बरात क्षेत्र के ही अजमाखेड़ा निवासी अमृतलाल के घर गई थी। रात करीब 12 बजे अगवानी के दौरान बराती डांस कर रहे थे। इसी बीच नाचने को लेकर बरातियों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। कुछ लोगों ने खेत किनारे गड़े बांस के डंडे उखाड़कर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसी दौरान बरातियों में शामिल एक युवक ने फायरिंग कर दी।
गोली लगने से अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव निवासी आकाश (25) पुत्र रामचंद्र लोधी और शिवा (24) पुत्र वीरेंद्र लोधी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर गई जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। आकाश के भाई विकास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डांस के दौरान मारपीट के बाद धौरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र राजपूत, करन और कपिल समेत अन्य अज्ञात लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया और मौके से भाग गए। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी के परिजन से भी पूछताछ की गई है।
शादी समारोह में धर्मेंद्र लोधी के तमंचे से गोली चलाने की जानकारी मिली है जो भाजपा का कार्यकर्ता बताया गया है। दोनों घायलों के हाथ में गोली लगी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अरविंद चौरसिया, सीओ
दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बताता है आरोपी
हसनगंज में हुई फायरिंग की घटना में नामजद धर्मेंद्र राजपूत की फेसबुक आईडी पर उसने खुद को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य दर्शाया है। वह खुद को सांसद का शिष्य और समिति का सलाहकार बताकर अधिकारियों से काम करवाता था।
Trending Videos