सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   E-rickshaw overturns while trying to save a bike rider, old man dies

Unnao News: बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, वृद्ध की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns while trying to save a bike rider, old man dies
विज्ञापन
सफीपुर। तकिया-सफीपुर मार्ग पर ऊगू कस्बे के पास रविवार सुबह बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Trending Videos

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी वृद्धा भगाना ने बताया कि पति तेजा (70) बीमार चल रहे थे। सुबह वह गांव से ई-रिक्शा लेकर सफीपुर निजी अस्पताल जा रहे थे। ई-रिक्शा में परिवार की दुलारा (55) पत्नी जगनू , शांती (30) पत्नी अवधेश और मनीष (25) पुत्र सुरेश भी सफीपुर जाने के लिए बैठे थे। तकिया-सफीपुर मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ऊगू कस्बा के पास सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सफीपुर भेजा जहां डॉक्टर ने तेजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शांती और दुलारा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भगाना ने बताया कि सात बच्चे हैं। चार का विवाह हो चुका है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि फतेहपुर चौरासी थाने को सूचना दी गई है। पत्नी भगाना ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed