सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drunk worker falls face down on a flat iron rod and dies

Unnao News: नशे में चापाई से मुंह के बल गिरा श्रमिक, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Drunk worker falls face down on a flat iron rod and dies
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव में शनिवार देर रात अर्द्धनिर्मित दुकानों की रखवाली कर रहा युवक नशे में चारपाई से गिर गया। मुंह के बल गिरने से नाक में चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

हिम्मतखेड़ा गांव निवासी राजू (40) गांव के शिशुपाल की ओर से बनवाई जा रहीं दुकानों में लेटने गया था। ग्रामीणों के अनुसार वह अर्धनिर्मित दुकानों की रखवाली करता था। शनिवार रात वह नशे की हालत में चारपाई से मुंह के बल जमीन पर गिर गया जिससे उसकी नाक में चोट लग गई। अधिक नशे में होने से वह उठ नहीं पाया और अधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह घर न पहुंचने पर मां रामप्यारी उसे बुलाने गई तो घटना की जानकारी हुई। रामप्यारी ने बताया कि राजू तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई लुधियाना में काम करते हैं। राजू की पत्नी दुर्गा 20 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed