सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dust-laden truck overturns in ditch, three injured

Unnao News: डस्ट लदा ट्रक खंती में पलटा, तीन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dust-laden truck overturns in ditch, three injured
फोटो-8 उन्नाव-संडीला मार्ग पर पलटा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली को बचाने में डस्ट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद व मकबूल खेड़ा गांव के बीच रविवार सुबह हुआ। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक चालक व दो मजदूरों को निकालकर मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।
Trending Videos

हमीरपुर जनपद के थाना बिवांर क्षेत्र के गांव पाटनपुर निवासी नंद किशोर (30), पड़ोसी धीरज (30) व आसीवन थानाक्षेत्र के मौलवी खेड़ा निवासी दिलीप (28) के साथ हमीरपुर से ट्रक में डस्ट लादकर औरास जा रहे थे। करीब 10 बजे उन्नाव-संडीला मार्ग पर हैदराबाद व मकबूल खेड़ा के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रक पर सवार तीनों फंस गए। सूचना पर आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पहुंचे और हाइड्रा की मदद से चालक सहित तीन लोगों को निकालकर मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed