सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electrician electrocuted while connecting loudspeaker wire

Unnao News: लाउडस्पीकर का तार जोड़ रहे बिजली मिस्त्री की करंट से मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electrician electrocuted while connecting loudspeaker wire
फोटो-12- धर्मवीर सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के रफीगढ़ी गांव के बाहर बने शिवमंदिर में रविवार सुबह रामचरित मानस पाठ की तैयारी के दौरान लाउडस्पीकर का तार जोड़ रहे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

रफीगढ़ी गांव निवासी धर्मवीर सिंह (32) बिजली मिस्त्री थे। वह गांव में ही बिजली उपकरण की दुकान खोले थे। शिवरात्रि पर रविवार सुबह आठ बजे मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ की तैयारी चल रही थी। धर्मवीर लाउडस्पीकर में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजन ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर की मौत से पत्नी नेहा, मां लक्ष्मी और बहन रिंकी सहित पूरा परिवार बेहाल है। उसे तीन साल का एक बेटा भी है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed