सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five small bridges will be constructed in Bhagwantnagar and Purva areas at a cost of Rs 4.03 crore.

Unnao News: भगवंतनगर व पुरवा क्षेत्र में 4.03 करोड़ से बनेंगे पांच छोटे पुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five small bridges will be constructed in Bhagwantnagar and Purva areas at a cost of Rs 4.03 crore.
फोटो-3-भगवंतनगर में कैलाशखेड़ा से गौरा संपर्क मार्ग में इसी स्थान पर प्रस्तावित है पुल निर्माण।
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में 4.03 करोड़ की लागत से पांच छोटे पुल (लघु सेतु) बनाए जाएंगे। शासन ने इनके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इनके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पुलों के बनने से करीब 50 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
Trending Videos

भगवंतनगर और पुरवा क्षेत्र में नहर व माइनरों में पांच स्थानों पर लघु सेतु बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। पुल न होने से वर्तमान में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र का सर्वे कराया था। साथ ही प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लघु सेतु निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही 4.03 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। इनमें तीन पुलों के निर्माण की समय सीमा छह माह, एक की दो माह और एक अन्य की एक साल तय की गई है। समय तय होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
40 गांवों की आबादी को मिलेगी सहूलियत
इन पुलों के प्रस्तावित क्षेत्र भगवंतनगर व पुरवा में करीब 40 गांव आते हैं। इन गांवों की आबादी करीब 50 हजार है। ऐसे में पुलों का निर्माण होने से एक बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। यही नहीं इन गांवों के किसानों को अपनी उपज दूसरे क्षेत्रों में ले जाने में आसानी होगी।
पांच लघु सेतु निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। लघु सेतु के निर्माण से काफी लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। - हरदयाल अहिरवार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed