{"_id":"69921d20dd48ca16540417e2","slug":"look-shivas-wedding-procession-is-on-its-way-to-marry-gaura-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145302-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गौरा को ब्याहने, देखो शिव की बरात चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गौरा को ब्याहने, देखो शिव की बरात चली
विज्ञापन
फोटो-26- यात्रा में शामिल झांकी भगवान शंकर के औधड़ स्वरूप में सजा कलाकार। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर व ग्रामीण अंचलों में निकाली गई शिव बरात में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। शोभायात्रा में सैकड़ों झांकियां शामिल रहीं। गौरा को ब्याहने, देखो शिव की बरात चली, सबको साथ लेकर चली, जय-जय शिव-शंकर कांटा लागे न कंकर और भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे, बगड़ बम, बम जैसे गीतों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए बराती बने। शोभायात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए।
शिव शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रविवार सुबह 10 बजे से कमला मैदान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से झांकियां पहुंचने लगी थीं। दोपहर एक बजे यात्रा कमला मैदान से निकलकर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए आईबीपी चौराहा पहुंची। यहां आचार्य रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूजा कराई। यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह ने पूजन व आरती से किया। यात्रा सदर बाजार, अताउल्ला नाला, छोटा चौराहा, अचलगंज तिराहा, टाइप टू कालोनी व भरत मिलाप होते हुए आईबीपी चौराहा से वापस झंडेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में करीब 300 झाकियां शामिल हुईं। इनमें भगवान शिव-पार्वती, कृष्ण-राधा, मां दुर्गा, भगवान गणपति सहित अन्य झांकियों ने लोगों का मन मोहा। शिव पार्वती व राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा रही। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी हुई।
शिव शोभायात्रा में समिति के पदाधिकारियों में स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, विनोद शर्मा, राम तनेजा, सुरेश पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत शुक्ला, सियाराम पांडेय, अवधेश सिंह, रामचंद्र गुप्ता, रेखा शुक्ला, अरुण प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
Trending Videos

फोटो-26- यात्रा में शामिल झांकी भगवान शंकर के औधड़ स्वरूप में सजा कलाकार। संवाद- फोटो : संवाद