फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electrical mechanic's body found hanging from a rope in his house

Unnao News: बिजली मैकेनिक का घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला शव

Mon, 08 Jun 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electrical mechanic's body found hanging from a rope in his house
उन्नाव। पूरन नगर मोहल्ले में एक बिजली मैकेनिक ने आत्महत्या कर ली। वह नशे की हालत में घर पहुंचा था और परिजन से गाली-गलौज कर रहा था। मां के पुलिस को सूचना दिए जाने पर उसने डर की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला पूरननगर निवासी करन रावत (24) पुत्र लल्ला बिजली मैकेनिक था। वह शराब का भी लती था। पिता लल्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर वह नशे की हालत में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बाद भी जब नहीं माना तो उसकी मां लाजवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई और उसके डरा धमकाकर शांत कराने के बाद चली गई। देर रात करन ने यह हरकत दोबारा फिर की। मां ने दोबारा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस आने के डर से करन कमरे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक गया। सिपाही जगदीश की मदद से उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाई-बहनों में बड़ा था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed