सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hardoi Bridge: Traffic jams will continue for 10 more days

हरदोई पुल: 10 दिन और झेलनी होंगी जाम की दुश्वारियां

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hardoi Bridge: Traffic jams will continue for 10 more days
फोटो-4-हरदोई पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई पुल की मरम्मत में अभी 10 दिन और जाम की दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती हैं। पीडब्ल्यूडी ने दूसरी तरफ के सात जाॅइंट बदलवा दिए हैं। शेष बचे 10 जाॅइंट बदलवाने के लिए सात दिन और छिटपुट अन्य कार्यों को तीन दिन में समाप्त करने का दावा किया गया है।
Trending Videos


वर्ष 1986 में शहर की कल्याणी क्रॉसिंग पर 20 करोड़ से लगभग 700 मीटर लंबा व सात मीटर चौड़ा पुल बना था। सालों बाद भी पुल की कभी पूरी तरह से मरम्मत नहीं हुई। शासन से मरम्मत के लिए मिले 1.64 करोड़ से 30 अप्रैल से पुल पर ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हुआ था। एक तरफ में करीब 17 जाॅइंट बदले गए हैं। यह काम 25 मई को पूरा हुआ था। इसके बाद दूसरी तरफ के जाॅइंट बदलने का काम शुरू हुआ था। अब तक सात जाॅइंट बदले जा चुके हैं। शेष 10 जाॅइंट बदलने के लिए सात दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जाॅइंट बदलने के लिए खोदे गए गड्ढों से दिन में यातायात बाधित हो रहा है। यातायात कर्मियों को मौके पर मौजूद रहकर वाहनों को निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि पुल के जाॅइंट बदलने व अन्य कार्यों को 10 दिन में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed