सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Heat in the morning and hot winds in the afternoon

Unnao News: सुबह तपन और दोपहर में गर्म हवाओं की मार

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 18 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Heat in the morning and hot winds in the afternoon
विज्ञापन
उन्नाव। तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं दोपहर में चली गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान चढ़ने और 43 से 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

रविवार सुबह नौ बजे से सूरज की किरणों से आग सी बरसने लगी। दोपहर दो बजे तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 6.9 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चली हवाओं ने लू का अहसास कराया। इससे दोपहर में बाजार में सन्नाटा सा नजर आया। जरूरी काम से निकले लोग सिर को अंगोछे से ढककर निकले। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अब आसमान साफ रहेगा। तेज धूप व लू चलने के साथ दिन और रात गर्म रहने की संभावना है। अगले तीन दिन तापमान भी 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज धूप व लू से बचने के उपाय



दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीधे धूप में निकलने से बचें।



जरूरी हो तो सिर को सूती कपड़े या टोपी से ढकें।



पर्याप्त मात्रा में पानी या ओआरएस घोल पीते रहें।



प्यास न लगने पर भी दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें



छाछ, नारियल पानी और लस्सी का नियमित सेवन करें



पेट को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, खरबूजा, दही और पुदीना खाने में शामिल करें



गर्मी में तली-भुनी चीजें, हैवी भोजन और फास्ट फूड खाने से बचें



धूप में बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े ही पहनें



तेज धूप या बाहर से घर लौटने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें







लू लगे तो पहले शरीर को ठंडा रखें


लू लगने की स्थिति में तुरंत छायादार स्थान पर जाएं और शरीर को ठंडा रखें। माथे पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। डायरिया होने पर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस का सेवन करें और दही, छाछ, केला व खिचड़ी जैसे हल्के आहार लें। बताया कि यदि बुखार 104 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो। दस्त 24 घंटे से ज्यादा बने रहें, चक्कर आएं या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed