{"_id":"69668eb6be928b328d08c3e4","slug":"hilgi-team-won-the-trophy-by-defeating-lauwa-team-unnao-news-c-12-1-knp1086-1392393-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हिलगी टीम ने लउवा टीम को हराकर जीती जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हिलगी टीम ने लउवा टीम को हराकर जीती जीती ट्राॅफी
विज्ञापन
फोटो-18-सुभाष चंद्र बाजपेई
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली ब्लॉक के हड़हरा गांव में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इसमें हिलगी टीम ने लउवा टीम को 11 रन से हराकर चैंपियन बनी और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
हिलगी टीम के कप्तान अंकित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से आजाद ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लउवा की टीम 102 रन ही बना सकी। हिलगी ने 11 रन से जीत दर्ज की। हिलगी टीम के गेंदबाज अभिषेक मंडेला ने बेहतरीन गेंदबाजी कर पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
वहीं खिलाड़ी आजाद को मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता रजत शुक्ला ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी गंगा सागर यादव, सुनील गोस्वामी, सुरेश साहू, राजकिशोर, संजय गौरव, रामप्रताप यादव, अभिषेक सिंह, सचिन कुशवाहा, तैयब अली आदि मौजूद रहे।
Trending Videos