{"_id":"6a0a18a2582bf6b6920f8dfa","slug":"leader-xi-won-the-final-of-the-t20-cricket-match-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150568-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नेता एकादश ने जीता टी-20 क्रिकेट मैच का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नेता एकादश ने जीता टी-20 क्रिकेट मैच का फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 18 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफीपुर। दरौली क्रिकेट मैदान पर खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच के फाइनल में नेता एकादश ने पत्रकार इलेवन को 27 रन से हरा दिया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सफीपुर कोतवाल सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पत्रकार इलेवन के कप्तान विकास सिंह ठाकुर ने टॉस जीत का पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेता एकादश टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। सौरभ बाजपेयी राजा बेटा ने छह चौकों एवं चार छक्कों की सहायता से नाबाद 55 रन बनाए। हैदर रजा ने दो छक्के एवं चार चौकों की सहायता से 32 रन व एनुअल हसन ने एक छक्का, दो चौकों की सहायता से 18 रन बनाए। पत्रकार इलेवन के मोहम्मद जावेद ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रजनीश आर्य शून्य पर बोल्ड हो गए। लल्ला ने तीन छक्के व चार चौके की सहायता से 37 रन बनाए। कुलदीप ने दो छक्के व दो चौकों की सहायता से 29 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पत्रकार इलेवन निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी, उसे 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नेता एकादश के हैदर रजा ने दो विकेट हासिल किए। शानदार अर्धशतक लगाने वाले सौरभ बाजपेयी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैच रेफरी पूर्व प्रधानाचार्य शरीफ खान ने मैन ऑफ द मैच के रूप में एक क्रिकेट बैट भेंट किया। मोहम्मद जावेद को चार विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया।