फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Liquor-laden truck collides with parked truck, driver and helper injured

Unnao News: खड़े ट्रक में टकराया शराब लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल

Mon, 08 Jun 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Liquor-laden truck collides with parked truck, driver and helper injured
फोटो-18-घटनास्थल पर ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक और खलासी को बाहर निकालती पुलिस। स्रोत: पुल - फोटो : शीलादेवी।
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार भोर में हवाई पट्टी के पास खड़े ट्रक में पीछे से शराब लदा ट्रक टकरा गया। हादसे में टकराने वाले ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब पांच बजे बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में हुआ। अमेठी जिले के सदर कोतवाली के मोहल्ला कटरा हिम्मत सिंह निवासी रामेंद्र सिंह यादव ट्रक लेकर एटा से प्रतापगढ़ जा रहा था। एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर गोसाईं बाबा मंदिर के पास वह ट्रक को किनारे खड़ाकर टायरों की जांच करने लगा। इसी दाैरान शराब लादकर अमृतसर से लखनऊ जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आने से ट्रक में पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पंजाब के जिला अमृतसर के थाना रनगढ़ निवासी चालक रोशन (52) और इसी गांव का खलासी गुरुभेज (40) ट्रक की केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर रोशन और गुरुभेज को बाहर निकाला। साथ ही क्षतिग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की सहायता से हवाई पट्टी से बाहर हटाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि हादसे में एक ट्रक के चालक और खलासी घायल हुए थे। दोनों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed