{"_id":"6a53e842adb150acaf0f61dd","slug":"lucknow-kanpur-expressway-to-be-inaugurated-today-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153714-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज
33-झाऊखेड़ा में बने हेलीपैड में लैंडिंग करता वायुसेना का हेलीकॉप्टर। संवाद
34-वाटरप्रूफ पांडाल स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते एनएचएआई व जिला प्रशासन के अधिकारी। संवाद
- प्रदेश के सबसे लंबे 63 किलोमीटर एलिवेटेड रोड की मिलेगी सौगात
- सदर तहसील के पड़रीखुर्द के गांव झाऊखेड़ा में बनाए गए तीन हेलीपैड, वाटरप्रूफ पांडाल भी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज (सोमवार) किया जाएगा। समारोह को लेकर सदर तहसील के पड़रीखुर्द के गांव झाऊखेड़ा में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। यहां हेलीकॉप्टर लैंडिंग का पूर्वाभ्यास भी किया गया। मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पांडाल भी तैयार किए गए हैं। एनएचएआई सहित डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते रहे।
कानपुर-लखनऊ के बीच बने एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (एनई-6) का सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। एक्सप्रेसवे का 45 किलोमीटर हिस्सा उन्नाव और 18 किलोमीटर हिस्सा लखनऊ में है।
एक्सप्रेसवे पर रेस्ट एरिया झाउखेड़ा में बनाया गया है। इसीलिए इसी जगह को लोकार्पण कार्यक्रम के लिए चुना गया है। यहां पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इसके अलावा वाटरप्रूफ पांडाल बनाया गया है। रविवार देरशाम तक साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे रक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां पर उतरेगा। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रस्तावित है। करीब चार बजे वाया एक्सप्रेसवे मार्ग से ही वाहनों के जरिए लखनऊ जाएंगे। वहां मुख्य कार्यक्रम होगा। बताया कि जिले के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित 250 से 300 लोग मौजूद रहेंगे।
इंसेट-1
फ्लीट का रिहर्सल, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग की
उन्नाव। कार्यक्रम स्थल सदर तहसील के पड़रीखुर्द के गांव झाऊखेड़ा में रविवार दोपहर फ्लीट का रिहर्सल किया गया। यहां पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भी लैंडिंग की। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव व पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए वातानुकूलित पंडाल अलग बनाया गया है। रविवार सुबह से ही डीएम घनश्याम मीना व एसपी जय प्रकाश सिंह यहां पर पहुंच गए थे और देर शाम तक रुककर तैयारियों को पूर्ण कराते रहे। (संवाद)
11111111111111111
होटल में मृत मिली महिला का शव घर पहुंचा, बच्चे बेहाल
परिजनों ने शुक्लागंज स्थित घाट पर किया अंतिम संस्कार
नौ जून को भी महिला हुई थी लापता, चौकी में हुआ था समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सदर कोतवाली के अकरमपुर निवासी महिला का शव कानपुर एक होटल में प्रेमी के साथ मिलने के मामले में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। परिजनों ने स्थिति को भंपाते हुए बिना देरी किए शव का शुक्लागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की खबर से मोहल्ले वाले स्तब्ध हैं।
अकरमपुर निवासी धीरू तिवारी की पत्नी शिवांगी (33) वकालत की पढ़ाई करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थी। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती फतेहपुर जिले के दिग्विजय नाम के युवक से हुई। दोनों शादीशुदा और उनके बच्चे भी हैं लेकिन प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लोकलाज के साथ ही बच्चों और परिवार का मोह त्याग कर दोनों नौ जून को घर से निकल गए। बाद में पति पत्नी को ढूंढ कर मगरवारा चौकी लाया था। चौकी प्रभारी रविशंकर पांडेय के मुताबिक दोनों पक्षों फिर से न मिलने की शर्त पर समझौता हो गया। इसके बाद पति काम के सिलसिले में गुजरात चला गया।
पति के जाने के बाद दोनों में मुलाकातों का दौर फिर शुरू हुआ। प्यार में परिवार की बाधा के चलते दोनों ने एक साथ मरने का फैसला ले लिया। शनिवार को दोनों कानपुर के होटल पहुंचे। बाद में उनके जहर खाने से मौत की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद शिवांगी ने पति धीरू को फोन कर इसकी जानकारी भी दी।
रविवार दोपहर पति फ्लाइट से गुजरात से कानपुर पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद शव करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचा तो मां का शव देख बच्चे प्रथम व मीठी बिलखने लगे। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला और आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
2222