फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवक के संग कानपुर के होटल में मृत मिली शहर की महिला

Sun, 12 Jul 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-40-शिवांगी तिवारी (फाइल फोटो)
उन्नाव। कानपुर के घंटाघर स्थित होटल सूर्या में शनिवार को प्रेमी के साथ मृत मिली महिला सदर कोतवाली के मोहल्ला अकरमपुर की रहने वाली थी। वकालत की पढ़ाई करने के साथ ही शहर के अधिवक्ता के बस्ते पर प्रैक्टिस भी करती थीं। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से फतेहपुर जिले के युवक से नजदीकी और परिवार में कलह बढ़ने से वह जनवरी से कचहरी नहीं आईं। मृतका के पति स्कूलों में वैन चलवाते थे, लेकिन तीन महीने से गुजरात में हैं। 12 साल का बेटा और नौ साल की एक बेटी है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के भादिन गांव (मायका) की रहने वाली शिवांगी तिवारी की शादी 15 साल पहले सदर कोतवाली के अकरमपुर मोहल्ला निवासी धीरू तिवारी से हुई थी। शिवांगी की मां किरन ने बताया कि दामाद के पास कई वैन थीं और वह उन्हें अलग-अलग स्कूलों में अटैच किए था। इधर बच्चों की अच्छी परवरिश व शिवांगी को पढ़ाने के लिए दामाद धीरू तीन महीने पहले गुजरात के अहमदाबाद चला गया था और वहां किसी कंपनी में ईको वैन चलाता है। कानपुर पुलिस की सूचना पर भादिन गांव निवासी पिता राजेंद्र शुक्ला व अन्य परिजन कानपुर गए हैं। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि शिवांगी वकालत की पढ़ाई कर रही थीं और करीब एक साल तक उनके बस्ते पर सीखने के लिए भी आती थीं। लेकिन इधर जनवरी से वह नहीं आईं। उन्होंने फोन करके इंस्टाग्राम से फतेहपुर जिला निवासी दिग्विजय से दोस्ती की बात बताई थी और लिव-इन में रहने के लिए न्यायालय से कुछ ऐसा आदेश दिलाने की बात भी जिससे परिवार के लोग उन्हें परेशान न करें। बिना तलाक, लिव-इन में रहने के लिए शिवांगी प्रयास कर रही है। मां किरन ने बताया कि शिवांगी दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसका बेटा प्रथम उर्फ शिवाय 12 का है और बंथरा के एक गुरुकुल में पढ़ता है जबकि बेटी अनन्या उर्फ मीठी नौ साल की है। मां के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शिवांगी ने पिता राजेंद्र शुक्ल को फोन किया था। बताया था कि उसकी सहेली की तबीयत खराब है। उसे देखने कानपुर जा रहे हैं। मां ने बताया कि जिस युवक के साथ बेटी होटल में मृत मिली है वह उसे नहीं जानती थीं। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति को सूचना दे दी गई है। वह घर आने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed