फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वृहद पौधरोपण अभियान आज, 66.51 लाख पौधे लगाए जाएंगे

Sun, 12 Jul 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिले में आज वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 66.51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यह जानकारी नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी पंधारी यादव ने दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में पौधरोपण अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराए। पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी की जाए। डीएम घनश्याम मीणा ने ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं सड़क किनारे अधिकाधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। फलदार, छायादार एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पौधों का रोपण किया जाए। बताया कि जनपद का लक्ष्य 66,51,300 पौधे लगाए का लक्ष्य है। इसमें पांच जून को 9.50 लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं। शेष बचे 57,01,300 पौधे रविवार को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed