{"_id":"6a5297780dfd2a49c90281a4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153633-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरों ने ट्रांसपोर्टर सहित दो के घरों से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरों ने ट्रांसपोर्टर सहित दो के घरों से उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
फोटो-2- चोरी के बाद टूटे बक्से व बिखरे सामान को देखते ट्रांसपोर्टर गोविंद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। बेहटी गोपालपुर गांव में चोरों ने ट्रांसपोर्टर सहित दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से 5.50 लाख का माल पार कर दिया। चोर 2.55 लाख की नकदी और 2.95 लाख के ले गए जेवर पार कर दिए। पुलिस जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के बेहटी गोपालपुर गांव निवासी गोविंद ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने बताया कि वह घर बनवा रहे हैं। शुक्रवार की रात गोविंद और पत्नी अर्चना छत पर लेटे थे। निर्माणाधीन मकान में दरवाजा न लगा होने से चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 2.50 लाख रुपये और करीब दो लाख के जेवर उठा ले गए।।
इसके बाद कर सड़क किनारे बने मोहनलाल के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। घटना के समय मोहन और उनकी पत्नी गुड्डी घर के बाहर बरामदे में लेटे थे। उनके यहां भी मुख्य दरवाजा खुला होने से चोर दाखिल हुए और बक्सों में राखे 5000 रुपये और 95 हजार रुपये जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह उठने पर सामान बिखरा देखा तब घटना का पता चला। सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज अनिल त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच जांच की। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।