सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MBBS doctors should be deployed on duty at the health fair.

Unnao News: आरोग्य मेले में एमबीबीएस डॉक्टरों की लगाई जाए ड्यूटी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
MBBS doctors should be deployed on duty at the health fair.
विज्ञापन
उन्नाव। प्रभारी सीएमओ व एसीएमओ ने रविवार को आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। कई जगह आयुर्वेद के डॉक्टर मिलने पर उन्होंने एमबीबीएस डॉक्टरों की ड्यूटी आरोग्य मेला के दिन पीएचसी में लगाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

जिले के 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने पुरानी बाजार स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद स्टॉफ से उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और रजिस्टर से मिलान कराया। इसके बाद शुक्लागंज और बांगरमऊ के जगतनगर पीएचसी पहुंचे। जगत नगर में डॉक्टर की तैनाती नहीं है इसलिए उन्होंने बांगरमऊ सीएचसी प्रभारी से मेले के लिए एक एमबीबीएस डॉक्टर की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। वहीं एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने कालूखेड़ा और भावनीपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। मरीज कम मिलने पर उन्होंने प्रचार-प्रसार करने की बात कही। वहीं प्रभारी डॉ. पंकज से खुद मेले में ड्यूटी करने या किसी अन्य एमबीबीएस डॉक्टर को भेजने का निर्देश दिया। रविवार को आरोग्य मेले में 1690 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed