फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ODOC begins market search for selected food items

Unnao News: ओडीओसी में चयनित खाद्य पदार्थों के लिए बाजार की तलाश शुरू

Mon, 25 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 25 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
ODOC begins market search for selected food items
उन्नाव। एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) में चयनित जिले के चार खाद्य पदार्थों को आगे ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में व्यंजन बनाने व बिक्री करने वाले कारोबारियों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद ब्रांडिंग आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले से काला जामुन, समोसा, कुशली व त्रिलोकपरी को एक जिला एक व्यंजन में शामिल किया गया है। काला जामुन जहां चकलवंशी का प्रसिद्ध है। वहीं समोसा शहर के कचौड़ी गली, कुशली बीघापुर व पुरवा की त्रिलोकपुरी की काफी मांग है। शासन द्वारा इनको व्यंजन में चयनित किए जाने के बाद उद्योग केंद्र ने आगे की कवायद शुरू कर दी है। सबसे पहले संबंधित कारोबारियों से संपर्क शुरू किया जा रहा है। कारोबारियों से खाद्य पदार्थों की बिक्री के बाजार सहित अन्य की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके बाद वैश्विक पहचान दिलाने के लिए किए जाने वाले कार्यों में ब्रांडिंग, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से प्रमाणपत्र, कारोबारियों को भारतीय पैकेजिंग संस्थान के माध्यम से आधुनिक पैकिंग का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त मो. सउद ने बताया कि व्यंजन चयन का शासनादेश मिल गया है। पहली प्राथमिकता इन व्यंजनों का काम करने वाले कारोबारियों से संपर्क करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed