फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Owner found dead in loader, brother suspects murder

Unnao News: लोडर में मृत मिला मालिक, भाई ने जताया हत्या का शक

Mon, 25 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 25 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Owner found dead in loader, brother suspects murder
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आशाखेड़ा गांव के पास शनिवार रात एक लोडर में उसका मालिक मृत मिला। छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना के चौपई गांव निवासी संतोष (32) के छोटे भाई मनोज कुमार ने बताया कि संतोष आठ साल से बीकामऊ निवासी चचेरी बहन रामदेई के यहां रहता था। वह लोडर चालक था और उसके पास खुद के चार लोडर हैं। संतोष अविवाहित था। मनोज के अनुसार 15 दिन पहले उसने कहा था कि बहुत पैसे कमा लिए अब वह घर पर ही आकर रहेगा। भाई की मौत की सूचना पर पहुंचे तो क्लीनर वाली सीट पर बैठी हुई मुद्रा में मृत मिला। उसने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में फेफड़े खराब और हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed