{"_id":"6a0a15c0953abeb465027338","slug":"payment-through-upi-for-goods-ordered-through-cod-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150597-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीओडी से मंगवाए गए सामान का यूपीआई से भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीओडी से मंगवाए गए सामान का यूपीआई से भुगतान
Mon, 18 May 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 18 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डाकघर को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। इसी कड़ी में अब डाकिये से मंगाए गए कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) सामान का भुगतान भी यूपीआई यानि ऑनलाइन करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा लोग डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम भी ऑनलाइन भर सकेंगे।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर ज्ञान बहादुर सिंह व सहायक अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि डाकिया के माध्यम से ऑनलाइन मंगाए गए सामान के बदले नगदी देने का झंझट खत्म हो गया हे। अब लोग कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) के माध्यम से मंगवाए गए किसी भी सामान के मूल्य का भुगतान यूपीआई यानि क्यूआर द्वारा कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा पोस्टमैन के डीएसएस एप में जरूरी परिवर्तन कर दिए गए हैं। डाकिया घर पर जब सीओडी पार्सल लेकर आएगा, तब उसके मोबाइल में क्यूआर के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई) के प्रीमियम भुगतान के लिए काउंटर पर जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसका भुगतान भी किसी भी डिजिटल एप के माध्यम से किया जा सकेगा।