{"_id":"6a25c1067810891e260d6cea","slug":"police-recruitment-exam-begins-today-3696-candidates-to-appear-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151855-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 3,696 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 3,696 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए तीन दिवसीय परीक्षा आज से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। 12 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
आठ, नाै व 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा में 3,696 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि अधिकारियों को परीक्षा केंद्र में समय से पेपर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें। केंद्र में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं जानी चाहिए।
प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल किट पहले से पहुंचाने और केंद्र के आसपास एंबुलेंस की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के आसपास कोई भी फोटोकॉपी की दुकान खुली नहीं रहेगी। बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र : शहर के अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, जनता शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल रऊकरना, ओपीजेडी इंटर कॉलेज शुक्लागंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचलगंज, जीजीआईसी मोतीनगर, जीजीआईसी नवाबगंज, राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली, जीआईसी सिविल लाइन, एसकेवी इंटर कॉलेज अचलगंज, श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंज नेहरू बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज।

Trending Videos