{"_id":"6a29be50850c34090304177e","slug":"power-supply-disrupted-for-40-hours-across-27-villages-crisis-also-reported-in-the-citys-kanshiram-colony-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151996-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 27 गांवों में 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, शहर के कांशीराम कालोनी में भी रहा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 27 गांवों में 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, शहर के कांशीराम कालोनी में भी रहा संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। तूफान में उड़ी बिजली 40 घंटे बाद भी सभी प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य नहीं हो पाई। बुधवार शाम छह बजे तक 27 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं शहर की काशीराम कालोनी में पूरी रात बिजली नहीं आई। बिजली निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि क्षतिग्रस्त हुए 250 पोलों में 128 बदल दिए गए हैं। शेष में काम चल रहा है। बृहस्पतिवार तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
सोमवार देररात करीब सवा दो बजे 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने सबसे ज्यादा नुकसान बिजली को पहुंचाया था। करीब 250 पोल टूटे थे और आठ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इससे हसनगंज, सफीपुर, बांगरमऊ, मियागंज व माखी क्षेत्र के करीब 55 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। शहर के पूरननगर, लोकनगर, पीडीनगर, मोतीनगर में तार टूटने से आपूर्ति छह से सात घंटे प्रभावित हुई थी। काशीराम कालोनी को छोड़कर अन्य क्षेत्रों की बिजली मंगलवार दिन व रात में चालू कर दी गई। कालोनी में तार टूटने से रात भर बिजली नहीं आई। इससे यहां पर पानी की समस्या खड़ी हो गई। नगर पालिका परिषद ने टैंकर भेजकर पानी की व्यवस्था कराई। बुधवार दोपहर बाद तार जोड़कर आपूर्ति चालू करा दी गई। वहीं माखी के पवई, थोक सराय, थोक सोदईं, पिपरोसा सहित 27 गांवों में पोल न बदलने जाने से शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
सफीपुर। तूफान से हफीजाबाद फीडर के 40, परियर के 45 व आसीवन के 25 पोल टूटे थे। बुधवार सुबह टाउन एरिया सहित तहसील फीडर की सप्लाई शुरू कर दी गई। परियर फीडर के 50 और हफीजाबाद के 10 प्रतिशत और आसीवन के 40 प्रतिशत क्षेत्रों में सप्लाई चालू करने की बात कही गई। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में शाम तक आपूर्ति ठप रही। उपखंड अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि विभागीय कर्मचारी युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। पुराने खंभे व तारों को जोड़कर सप्लाई शुरू करने का प्रयास जारी है। जहां खंभे टूटकर बेकार हो गए हैं, वहां के लिए नए पोल की डिमांड जिला कार्यालय से की गई है। उधर, सप्लाई बंद होने से क्षेत्र में चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोग जागकर रात बिता रहे हैं। मोबाइल चार्ज के लिए दस किमी की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
हसनगंज में नवई फीडर क्षेत्र के झलोतर गांव में ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब होने से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से गांव में पूरी रात अंधेरा छाया रहा और गर्मी से बुजुर्गों, महिलाओं तथा बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों में नन्हेलाल, रामपाल, उमर खान, रमेश आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। एक्सईएन अनिल मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर खराबी दूर कराने और आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
तूफान से विभाग को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। 250 टूटे पोल में 128 बदलवाकर आपूर्ति चालू करा दी गई है। शेष खंभों को बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बचे 27 गांवों में रात तक बिजली आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।