{"_id":"6a2aef0213653c9d0c08b84e","slug":"power-supply-failed-to-stabilize-even-after-the-storm-subsided-several-neighborhoods-experienced-intermittent-outages-throughout-the-night-unnao-news-c-216-1-etw1004-144236-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तूफान के बाद भी नहीं लौटी रफ्तार, कई मोहल्लों में रातभर रही बिजली की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तूफान के बाद भी नहीं लौटी रफ्तार, कई मोहल्लों में रातभर रही बिजली की आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सोमवार शाम आए तेज तूफान का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर अब तक दिखाई दे रहा है। खंभों और तारों में फॉल्ट आने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। बिजली निगम के कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।
बुधवार रात करीब दो बजे तेज हवाएं चलीं। इससे एहतियातन रामलीला और सुंदरपुर बिजलीघर सहित कई उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित हुई। एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, पक्का बाग के कुछ हिस्से और विकास कॉलोनी में रात दो बजे से बिजली गुल रही। सुबह तक भी कई क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल नहीं हो पाई। परेशान उपभोक्ता कंट्रोल रूम से संपर्क करते रहे, पर उन्हें बिजली बहाली का स्पष्ट समय नहीं बताया गया। मैनपुरी फाटक से जुड़े मोतीझील और पुलिस लाइन क्षेत्र में पूरी रात बिजली की आवाजाही बनी रही। बार-बार ट्रिपिंग से लोगों की नींद हराम रही।
गुरुवार दोपहर नया खंभा लगाया गया। इस कारण पुलिस लाइन और श्याम विहार कॉलोनी क्षेत्र की बिजली भी करीब दो से तीन घंटे तक बाधित रही। बुधवार रात करीब 11 बजे सुंदरपुर क्षेत्र में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। काफी मशक्कत के बाद रात दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली निगम के एक्सईएन एचपी मिश्रा ने बताया कि तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ बिजलीघरों के क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट आ गए थे। कर्मचारियों ने रात में ही मरम्मत कार्य कर अधिकांश स्थानों पर आपूर्ति बहाल करा दी थी।