फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Protests demanding action against land mafias

Unnao News: भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग, प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protests demanding action against land mafias
महोबा। भूमि अतिक्रमण विरोधी मंच के 20 से अधिक पदाधिकारियों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। भू माफियाओं के अतिक्रमण के विरोध में एसडीएम शिवध्यान पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



मंच के विजय तिवारी के नेतृत्व में अंकित राजपूत, शिवम बुधौलिया, सौरभ तिवारी, अरविंद, प्रशांत, संतोष, अनुज, दिलीप, सिद्धगोपाल, नीरज गुप्ता, कमलेश रैकवार, शंकर, रोहित आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पिछली सरकारों में नगरीय सीमा से लगी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण से कब्जा करते हुए कॉलोनियां बनाकर प्लॉटिंग से पूरी डेमोग्राफी बदल चुकी है। इससे भविष्य में समाज व सरकार के सामने गंभीर संकट है।
विज्ञापन


उन्होंने फसली वर्ष के आधार पर और चकबंदी के समय छोड़ी गई सरकारी भूमि का भौतिक सत्यापन कराने, वर्तमान स्थिति की जांच कर उसे डिजिटलाइज्ड कराने, राजकीय संपत्तियों का स्थलीय भौतिक परीक्षण कराने, अतिक्रमण पर जिम्मेदार अधिकारियों के कर्तव्य निर्धारित करने, ट्रांसफर नीति लागू करने, एसटीएफ राजस्व का गठन करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने व भूमि अतिक्रमण को विशेष अपराध की श्रेणी में घोषित करने की मांग की है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed