फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Relief from the heat for three days from today, with chances of thunderstorms, rain and hailstorms.

Unnao News: आज से तीन दिन गर्मी से मिल सकती राहत, आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के आसार

Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Relief from the heat for three days from today, with chances of thunderstorms, rain and hailstorms.
उन्नाव। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है और तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लोगों को तेज धूप के साथ उसम भरी गर्मी व लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। अब मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माैसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 29 से 31 मई के दौरान भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बताया कि बदलाव की शुरुआत शुक्रवार से होगी। बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को मौसम और अधिक बदलेगा। मौसम विभाग ने भीषण आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम पारा 39 डिग्री पर पहुंच सकता है। 31 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप-छांव का खेल चलेगा लेकिन दोपहर या रात के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।


आंधी-तूफान, बिजली व ओलावृष्टि के दौरान बचाव के उपाय
-अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
-पेड़ों, खंभों, होर्डिंग, जर्जर मकान व कच्चे निर्माण से दूर रहें।
-वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, खुले स्थान पर न छोड़ें।
-बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी व ऊंचे स्थानों से दूर रहें।
-मोबाइल चार्जिंग, विद्युत उपकरणों एवं धातु की वस्तुओं के उपयोग से बचें।
-ओलावृष्टि होने पर वाहन एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
-बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवतियों व बीमार लोगों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed