सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Robber Sprays Chilli Powder in Shopkeeper’s Eyes, Escapes with Cash and Mobile in Unnao

Unnao: आंख में झोंकी लाल मिर्च, 10 हजार और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार; दुकान बंद करते समय व्यापारी संग वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 02 Jun 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: सदर कोतवाली क्षेत्र के अताउल्ला नाला के पास दुकान बंद करने से ठीक पहले गल्ले से रुपये निकालकर गिन रहे एक बिजली व्यवसायी की आंख में बाइक सवार शातिर बदमाश ने लाल मिर्च का पाउडर झोंककर 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Robber Sprays Chilli Powder in Shopkeeper’s Eyes, Escapes with Cash and Mobile in Unnao
लूट के बाद मौजूद व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के अताउल्ला नाला के पास दुकान बंद करने से ठीक पहले गल्ले से रुपये निकालकर गिन रहे एक बिजली व्यवसायी की आंख में बाइक सवार शातिर बदमाश ने लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, लुटेरा काउंटर पर रखे 10 हजार रुपये और कीमती मोबाइल फोन लूटकर रफूचक्कर हो गया।

Trending Videos

सरेबाजार हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे व्यापारिक जगत में भारी आक्रोश और हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी आंखों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर सामान खरीदने आया था शातिर लुटेरा
सदर कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथ गंज मोहल्ला निवासी दीपचंद्र गुप्ता की शहर के मुख्य चौराहे पर अताउल्ला नाला के पास बिजली के उपकरणों की दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बढ़ाने (बंद करने) की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

Robber Sprays Chilli Powder in Shopkeeper’s Eyes, Escapes with Cash and Mobile in Unnao
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala

दुकान बढ़ाने से पहले वह काउंटर पर बैठकर दिनभर की बिक्री के रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक अज्ञात युवक आया, जो चेहरे पर हेलमेट लगाए हुए था। बदमाश ने दुकान के आगे बाइक रोकी और ग्राहक बनकर दीपचंद्र से हाथ घड़ी का पट्टा दिखाने की मांग की।

डिब्बा उठाने के लिए घूमे व्यापारी, आंखों में झोंक दी मिर्च
व्यापारी दीपचंद्र गुप्ता जैसे ही ग्राहक को सामान दिखाने के लिए पीछे काउंटर की तरफ घूमे, हेलमेट लगाए बदमाश ने जेब से निकाला हुआ तीखा लाल मिर्च का पाउडर सीधे उनकी आंखों में झोंक दिया। मिर्च आंखों में जाते ही दीपचंद्र तीव्र जलन से छटपटा उठे और उन्हें दिखना बंद हो गया।

इसी का फायदा उठाकर शातिर लुटेरे ने पलक झपकते ही काउंटर पर रखे 10 हजार रुपये कैश और उनका मोबाइल फोन उठा लिया। पीड़ित ने जब शोर मचाया, तो बदमाश अपनी बाइक से लोकनगर की तरफ तेजी से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम दुकानदार और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

व्यापारी नेताओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
सरेआम मुख्य चौराहे के पास हुई इस वारदात की खबर जंगल की आग की तरह शहर में फैल गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारी नेता अखिलेश अवस्थी सहित भारी संख्या में उद्योगपति और व्यापारी कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शहर की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर कड़े सवाल उठाए और पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed