फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shivli chairman accused of land grabbing

Unnao News: शिवली चेयरमैन पर लगे जमीन कब्जा करने के आरोप

Mon, 01 Jun 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 01 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Shivli chairman accused of land grabbing
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के ढाकन में जमीन कब्जे के विवाद में तहसील प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने जमीन कुर्क की है। जमीन कुर्क कर पुलिस को रिसीवर नियुक्त किया है। इस मामले में शिवली चेयरमैन के ऊपर जमीन कब्जाने के आरोप लगे थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढाकन शिवली के मजरा धनऊ नेवादा निवासी मधु शर्मा शर्मा ने मैथा एसडीएम श्यामनारायण शुक्ला व पुलिस से शिकायत की थी। बताया कि उन्होंने ग्राम सभा ढाकन शिवली में जमीन खरीदी थी। इसी जमीन 2020 में बाउंड्रीवाल बनवाई थी। इसी दौरान उनके पति राघवेंद्र शर्मा कैंसर से ग्रसित हो गए थे। चार साल तक उपचार चलने के बाद भी उनकी 12 अक्तूबर 2025 को पति को मौत हो गई। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात शिवली चेयरमैन अवधेश शुक्ला ने अपने साथियों संग मिलकर बाउंड्री तोड़ कर जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


वहीं एक फौजी, अभिषेक शर्मा ने भी चेयरमैन पर उनकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। वहीं, शिवली चेयरमैन अवधेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। राजनैतिक द्वेष के चलते उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ढाकन स्थित जमीन की वर्ष 2010 में करिश्मा सिंह की रजिस्ट्री करवाई थी। वर्ष 2024 में करिश्मा सिंह ने जमीन उनके बेटे व मित्र को बेची थी। साथ ही जमीन पर कब्ज दिलवा दिया था, उसी समय उन्होंने जमीन के चारों ओर बाउंड्री बनवाई थी। जगह-जगह बाउंड्री टूट गई थी। इस पर उन्होंने खेत की सफाई करवाने व फसल बोआई करने के लिए जोताई करवाई थी। खेत की एजिंग में निकली ईंटों ने उन्होंने बाउंड्री व फेंसिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अभिषेक शर्मा व अन्य लोग जमीन को अपना बताने लगे। चेयरमैन ने बताया कि अभिषेक शर्मा की ओर जिन लोगों से वर्ष 2019 व 2020 जमीन खरीदी जाने की बात कही है वह लोग पूर्व में वर्ष 2010 में करिश्मा सिंह को बेच चुके थे। एसडीएम श्यामनारायण शुक्ला ने बताया कि विवादित जमीन को कुर्क कर रिसीवर की तैनाती कर दी गई है। जबतक सही निर्णय नहीं हो जाता दोनों पक्षों का दखल नहीं होगा।

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 29 मई को इस संबंध में अभिषेक शर्मा व उनके साथियों ने थाना में तहरीर दी थी। मामले की जांच कर रहे हल्का प्रभारी की ओर से जमीन विवादित होने के चलते धारा 164 बीएनएसएस के तहत कुर्क करने के लिए एसडीएम मैथा को रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने जिलाधिकारी व एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम की ओर से कुर्की का आदेश मिलने प शनिवार शाम को जमीन को कुर्क कर लिया गया है। साथ ही जमीन पर विवादित भूमि होने का बोर्ड भी लगाया गया है।


...................

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शिवली के ढाकन में जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर शिकायत की थी। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों की ओर से जिले की पुलिस को लेकर भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। मामले में साइबर थाना प्रभारी अब्दुल कलाम ने सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले कई एकाउंट को चिह्नित कर उनके खिलाफ तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित एकाउंट के संचालकों की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed