{"_id":"6a0a16c56299aff5bd0dd6ad","slug":"symbolic-cheques-were-given-to-instructors-for-increased-honorarium-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150599-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की दी गईं प्रतीकात्मक चेकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की दी गईं प्रतीकात्मक चेकें
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 18 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। विकासभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आबकारी व मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की प्रतीकात्मक चेकें व सम्मान पत्र भेंट की।
रविवार शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री ने अनुदेशकों में जितेंद्र, अर्चना रावत, अमित द्विवेदी, सचिन मिश्रा व दीपा तिवारी को बढ़े हुए मानदेय की प्रतीकात्मक चेक प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की मानदेय बढ़ोत्तरी की पुरानी मांग रही है, जिसे अब सरकार ने पूरा किया है। कहा कि 2026 के बजट में अनुदेशकों के मानदेय को नौ से बढ़ाकर 17 हजार करने का प्रावधान किया गया था। यह बढ़ा मानदेय अप्रैल से दिया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा सुविधा को कैशलेस भी करने का निर्णय लिया है। इस पर कार्रवाई चल रही है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जो शिक्षक रात-दिन मेहनत करके बच्चों को शिक्षा, कला, संस्कृति और संस्कारों में पारंगत करके उनके भविष्य को उज्जवल करने का काम करते हैं। बीएसए शैलेश पांडे ने बताया कि वर्तमान में उच्च प्राथमिक, प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में लगभग 365 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। सभी को अप्रैल का मानदेय बढ़ी हुई दर पर दिया जा चुका है। इस मौके पर सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, एसपी जय प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।