{"_id":"6a188a961a6dbcc2b40b5ac7","slug":"the-body-of-the-woman-found-dead-in-her-home-will-be-re-postmortemed-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151300-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर में मृत मिली महिला के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर में मृत मिली महिला के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बांगरमऊ नगर के मोहल्ला हटिया में 12 दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना में पोस्टमार्टम में हैंगिंग आने के बाद भी दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आवेदन हुआ था। उच्च न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
नगर के मोहल्ला हटिया निवासी शीबू अंसारी की 24 वर्षीय पत्नी कायनात का शव 16 मई को बेड पर मिला था। दोनों मकान की दूसरी मंजिल पर अन्य भाइयों से अलग रहते थे। शनिवार सुबह शीबू की बहन रूही झाड़ू लगाने गई, तब उसे भाभी कायनात बेड पर मृत पाया था। घटना के बाद से पति शीबू भाग गया था। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर कानपुर चकेरी के श्यामनगर निवासी भाई, मोहम्मद कैफ अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर कानपुर चले गए थे। मृतका के भाई मोहम्मद कैफ ने उच्च न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम की अपील की थी, उसी आधार पर न्यायालय ने आदेश दिया है।
बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि इस घटना में दहेज हत्या की प्राथमिक की दर्ज है। शुक्रवार को शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।