{"_id":"69e5298402abc8ecd209b04a","slug":"the-fire-destroyed-10-bighas-of-wheat-crop-and-330-eucalyptus-trees-unnao-news-c-221-1-uno1023-148975-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आग से 10 बीघा गेहूं की फसल और 330 यूकेलिप्टस के पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आग से 10 बीघा गेहूं की फसल और 330 यूकेलिप्टस के पेड़ जले
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटन/पुरवा। बीघापुर तहसील के दो गांवों में आग से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, पुरवा तहसील क्षेत्र में आग लगने से दो किसानों के 330 यूकेलिप्टस के पेड़ झुलस गए। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के हमीरपुर व मुनाऊखेड़ा गांवों के बीच रविवार दोपहर गेहूं के खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और दमकल को सूचना दी। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में महेश, कमलेश, रामसेवक, गंगा प्रसाद सहित अन्य किसानों की करीब 10 बीघा फसल लग गई। वहीं, महेशखेड़ा गांव में 24 से अधिक किसानों का भूसा व पराली जल गई। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेज कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
पुरवा ब्लॉक क्षेत्र के कटांव गांव में इंद्रबाबू के खेत में कटी पड़ी पराली में लगी आग यूकेलिप्टस के बाग में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने से रमेश के एक बीघा में लगे करीब 250 सौ यूकेलिप्टस व राजेश के 80 पेड़ झुलस गए। घटना की सूचना पर लेखपाल अंशु शुक्ला ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेजी है। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X