सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डंपर की टक्कर से लोडर खंती में पलटा, चालक घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- हाईवे पर डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त लोडर। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार की रात ओवरटेक करते समय डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया और उसका चालक घायल हो गया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। इससे लखनऊ-कानपुर मार्ग पर करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा।
Trending Videos

सोमवार की रात लखनऊ से खाली डंपर कानपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पक्षी विहार के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। इससे लखनऊ-कानपुर लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा की मदद से डंपर को किनारे कराकर लोडर को खंती से निकालवाया। हादसे में घायल लोडर चालक माखी थानाक्षेत्र के बिर्ची गांव निवासी संजय (30) को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल मुकुल दुबे ने बताया कि डंपर की टक्कर से लोडर खंती में चला गया था। उसे हाईड्रा और जेसीबी की मदद से निकालकर यातायात सुचारू करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed