सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नौ दिन बाद पहुंचे 720 सिलिंडर फिर भी मायूस लौटे 150 उपभोक्ता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-26- औरास में कड़ी धूप में सिलिंडर के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाए उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
औरास। ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी पर नौ दिन बाद 720 सिलिंडर पहुंचने के बावजूद 150 उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
Trending Videos

मंगलवार को एजेंसी पर 720 सिलिंडर के दो लोड नौ दिन बाद पहुंचे थे। गैस आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही लाइन में लग गए। सुबह दस बजे वितरण शुरू हुआ। हालांकि, 150 उपभोक्ता बचे होने पर सिलिंडर खत्म होने की घोषणा कर दी गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अल्दौ निवासी आयुष कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर वापस लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता सुमन देवी, संतोष पाल व अन्य ने कालाबाजारी करने का आरोप लगाया, बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को बुकिंग वाउचर कटवाया था। इसके बाद भी एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में घरेलू गैस की 1500 से 1800 रुपये प्रति सिलिंडर तक कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की है।
संचालक राकेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी में 15 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। अप्रैल में अभी तक केवल 2160 सिलिंडर ही मिल पाए हैं। इसी कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।
वर्जन...
सिलिंडरों की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत उपभोक्ताओं ने की है। मामले की जांच की जा रही है। अगर शिकायत सही पाई गई तो एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश यादव, पूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed