सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

1945 दिन की देरी सीबीआई ने की, सजा मुझे क्यों : पीड़िता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता ने पिता की हत्या में कुलदीप सेंगर को मिली 10 साल की सजा बढ़ाने की अपील की थी। दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से अपील खारिज करने पर पीड़िता ने अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि 1945 दिन की देरी मेरी तरफ से नहीं सीबीआई की तरफ से की गई है, इसकी सजा मुझे क्यों मिल रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की बात कही है।
Trending Videos


पीड़िता ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। बताया कि पुलिस हिरासत में पिता की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई थी। इस मामले में सजा बढ़ाने की मेरी अपील को इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि इसे दायर करने में 1945 दिन की देरी हुई। पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2019 में रायबरेली जाते समय एक्सीडेंट उनका एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में मेरे वकील, मौसी और चाची की मौत हो गई थी। वह (पीड़िता) वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। मेरी पैरवी करने वाले चाचा को जेल भी जेल भेजवा दिया गया था। पैरवी करने वाला कोई नहीं था। ठीक होने में वक्त लगा और तब वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर थी। इसके बाद शादी व दो बच्चे हुए। इन हालात में केस की तारीख पर पहुंचना भी आसान नहीं था। उनका कहना है कि यह सवाल सीबीआई से होना चाहिए कि उसने समय रहते अपील क्यों नहीं की। पीड़िता का कहना है कि कहीं यह कुलदीप सेंगर को कानूनी लाभ देने की साजिश तो नहीं थी। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed