उन्नाव। जिले में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को नौ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 24,248 अभ्यर्थी दो पालियों में प्रतिभाग करेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ यह परीक्षा करा रहा है। शहर में जीआईसी, जीजीआईसी, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी, श्यामकुमारी सेठ, जीजीआईसी नवाबगंज, जीआईसी चमरौली, ओपीजेडी इंटर कॉलेज शुक्लागंज और जनता इंटर कॉलेज रऊ परीक्षा केंद्र हैं। नौ केंद्रों में से जीआईसी नवाबगंज और अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 384-384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अन्य केंद्रों पर 240-240 अभ्यर्थियों को बिठाया जाएगा।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव ने पुलिस लाइन में प्रधानाचार्यों संग बैठक की। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 और शाम तीन से पांच बजे तक दो पालियों में होगी। कार्यदायी संस्था अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन करेगी। सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X