सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The husband took the woman to the CHC in a bloody condition and fled from the spot.

Unnao News: महिला को पति लहूलुहान हालत में लेकर पहुंचा सीएचसी, माैके से भागा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The husband took the woman to the CHC in a bloody condition and fled from the spot.
विज्ञापन
बांगरमऊ। बांगरमऊ के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली महिला रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चाकू के वार थे। पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने चार अज्ञात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्नी की हत्या करने के इरादे से चाकू से वार करने की बात कही। डॉक्टर ने मामला संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति भाग निकला। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस जांच कर रही है। वहीं महिला की सुरक्षा में सिपाही को तैनात किया गया है।


झारखंड के रांची निवासी दंपती बांगरमऊ के ब्लॉक रोड स्थित एक भट्ठे में ईंट पथाई का काम करते हैं। रविवार तड़के करीब चार बजे पति घायल पत्नी को लेकर बांगरमऊ सीएचसी पहुंचा। उसने डॉक्टर को बताया कि रेलवे लाइन के किनारे पत्नी घायलावस्था में पड़ी मिली है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और आरोपी ने जान से मारने के इरादे से चाकू से पेट, हाथ में करीब चार वार किए हैं। डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंची लेकिन पति वहां से चला गया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी वह नहीं लाैटा। महिला की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती महिला बार-बार बयान बदलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पहले बताया कि शनिवार को सभी श्रमिकों को रुपये देने के बाद छुट्टी कर दी गई थी। पति ने झारखंड चलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। रास्ते में पति ने शराब पी और मारपीट भी की। नशे की हालत में होने की वजह से उस पर चाकू से हमला कब हुआ और कैसे रेलवे लाइन किनारे पहुंची उसे पता नहीं है। महिला के मुताबिक उसका पति ही उसे सीएचसी लेकर आया था। बाद में महिला ने कहा कि कोई युवक उसका मुंह दबाकर रेलवे लाइन किनारे ले गया था जहां उसने दूसरे युवक से पति को फोन कराया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ईंट-भट्ठे पर जाकर जानकारी की।
विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक की जांच में नशे की हालत में पति के पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आ रहा है। पति की ओर से लगाया गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप उसके अस्पताल से भाग जाने संदिग्ध लग रहा है। पति की ओर से कोई तहरीर भी नहीं आई है। पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed