{"_id":"6a25c07419d8b08c3b0a5c05","slug":"the-narrator-who-went-to-the-cowshed-to-serve-the-cows-found-three-dead-cattle-unnao-news-c-221-1-uno1023-151859-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोसेवा करने गोशाला पहुंचें कथावाचक को मृत मिले तीन गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोसेवा करने गोशाला पहुंचें कथावाचक को मृत मिले तीन गोवंश
विज्ञापन
फोटो-39- गोशाला में दयनीय स्थिति में मिले गोवंश को गुड़ खिलाते कथा वाचक अवनीश मिश्रा। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के रामनगरिया गांव की गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख कथावाचक स्तब्ध रह गए। वह कथा के बाद गोशाला में गो सेवा करने पहुंचे थे जहां तीन गोवंश मृत पड़े मिले। इस नाराजगी जताते हुए उन्होंने सहयोगियों की मदद से मृत गोवंशों के शवों को दफन कराया।
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के रामनगरिया में वृंदावन से आए कथा व्यास अवनीश मिश्रा श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं। रविवार को कथा समापन के बाद वह गांव स्थित गोशाला में गो सेवा के उद्देश्य से शिष्यों के साथ पहुंचे। वहां उन्हें एक गोवंश चरही के पास और दो अन्य गोवंश 100 मीटर दूर मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके अलावा यहां संरक्षित करीब एक सैकड़ा में 12 गोवंशों की स्थिति अत्यंत दयनीय मिली। गोवंशों की इस दुर्दशा पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
इस संबंध एडीओ पंचायत विनोद वर्मा ने बताया कि एक गोवंश को सांड ने मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवा कर शव को दफन करवा दिया गया है।