सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The youth was accused of converting his religion by hiding his identity.

Unnao News: युवक पर पहचान छिपाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The youth was accused of converting his religion by hiding his identity.
विज्ञापन
उन्नाव। सात साल से वर्ग विशेष के युवक के साथ सफीपुर में रह रही महिला ने अब युवक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। वहीं महिला के साथ रहने वाला युवक 17 दिन पहले एक युवती को कहीं चला गया है। इसकी सफीपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। एसपी ने कोतवाल को मामले में जांच के आदेश दिया है।
Trending Videos

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय महिला ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र साैंपा। इसमें बताया कि करीब सात साल पहले सफीपुर कस्बा निवासी वर्ग विशेष के आशी नाम के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर अजय दीक्षित के रूप में दोस्ती की थी। धीरे-धीरे नजदीकी हुई और दोनों परिजन की सहमति के बिना साथ रहने लगे। पीड़िता के मुताबिक घर छोड़ने के बाद एक साल तक जाजमऊ में किराए रहे। इसके बाद आशी उसे सफीपुर ले गया तब उसकी असिलियत का पता चला। बाद में आशी दबाव बनाकर एक मस्जिद में ले गया और धर्म परिवर्तन कराकर नाम भी बदल दिया। पीड़िता के मुताबिक बाद में युवक और उसके परिजन उससे मारपीट भी करने लगे। बताया कि 27 दिसंबर को आशी अपनी ही बिरादरी की एक युवती को भगा ले गया जिसकी प्राथमिकी सफीपुर कोतवाली में दर्ज है। सफीपुर एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि युवती को लेकर भागा युवक और आरोप लगाने वाली महिला अभी तक साथ में रहते थे। दोनों की एक बेटी भी है। अब पीड़िता ने आरोप लगाया है। इसको भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पहले पति से हो चुका है संबंध विच्छेद
अचलगंज क्षेत्र के जिस गांव की महिला रहने वाली है वहां के ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। पति से संबंध विच्छेद हो गया था। वह मायके में आकर रहने लगी थी। कुछ समय बाद जाजमऊ की एक चर्म इकाई में मजदूरी करने लगी थी। वहीं उसकी आशी नाम के युवक से मुलाकात हुई थी लेकिन वह मायके आया-जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed