सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three members of a gang involved in stealing parts and oil from transformers were arrested.

Unnao News: ट्रांसफार्मर से पुर्जे व तेल चोरी करने वाले गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three members of a gang involved in stealing parts and oil from transformers were arrested.
विज्ञापन
नवाबगंज। पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल, तांबे के तार व अन्य कीमती पुर्जे चोरी करने की घटनाओं को स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य बिजली कर्मचारियों का भेष बदलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।
Trending Videos


अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि सोमवार को हिमसिटी कालोनी के अंदर एक बिना नंबर की पिकअप में कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना मिली थी। स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान कानपुर देहात के थाना रानियां निवासी सलीम (36), थाना अकबरपुर निवासी अमन यादव (19) और रायबरेली के थाना सरेनी निवासी रोशन (29) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बीते माह कुसुंभी और औरास क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। आरोपियों ने लखनऊ के बंथरा और जालौन के उरई में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने 150 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, 20 किलो तांबे का तार और 8800 रुपये बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कटर, सिलिंडर, कैंची, रस्सा आदि के साथ दो लोडर भी जब्त किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सलीम पर अलग-अलग जिलों में चोरी और आर्म्स एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अमन पर लखनऊ व उन्नाव में तीन चोरी के मुकदमे और रोशन पर रायबरेली, लखनऊ व उन्नाव में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के दो अन्य साथी निजामुद्दीन और शिवा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed