{"_id":"6a21d6d8239beecb8f01795e","slug":"two-girders-placed-on-the-saraiyan-crossing-bridge-during-a-two-hour-traffic-blocktwo-girders-placed-on-the-saraiyan-crossing-bridge-during-a-two-hour-traffic-block-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151690-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो घंटे का ब्लॉक लेकर सरैयां क्रॉसिंग पुल पर रखे गए दो गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो घंटे का ब्लॉक लेकर सरैयां क्रॉसिंग पुल पर रखे गए दो गर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो नंबर-36- ब्लॉक होने के कारण खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन। स्रोत: पाठक
-अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गईं ट्रेनें, परेशान हुए यात्री
-अभी चार दिन और रहेगी परेशानी, आठ जून तक चलेगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव/शुक्लागंज। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी के लिए रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में गर्डर रखने के लिए दोनों ट्रैक (अपर और डाउन) पर दो घंटे का बिजली और ट्रेनों का ब्लॉक लिया गया। पहले दिन 43-43 मीटर लंबे दो गर्डर रखे जा सके। डिप्टी चीफ इंजीनियर ब्रिज आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि आठ मई तक काम चलेगा, रोज सुबह-सुबह नौ से 11 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।
मालूम हो कि शुक्लागंज-गंगा बैराज मार्ग के बीच सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण चल रहा है। यह काम अंतिम चरण है। दोनों तरफ पुल तैयार करने के बाद अब रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में रेलवे और निर्माण एजेंसी गर्डर रखने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक मिलने पर मशीनों और क्रेनों के जरिए 43 मीटर लंबे दो गर्डर रखे गए। ब्लॉक के कारण लखनऊ से कानपुर आने वाली ट्रेनों को अजगैन, सोनिक, उन्नाव रेलवे स्टेशन और मगरवारा में रोका गया जबकि कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाले ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन और रेल गंगापुल व कानपुर आउटर पर रोका गया। वंदे भारत 11:15 बजे स्टेशन पहुंची और 11:48 बजे रवाना किया गया। 11 बजे पहुंची आगरा इंटरसिटी को एक घंटे रोकना पड़ा। 12:06 बजे पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस को भी करीब पांच मिनट रोकना पड़ा। प्रयाग इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी करीब एक घंटे स्टेशन पर रुकी रही। मेमू भी एक घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
Trending Videos