{"_id":"6a1b3f132f9043d96007b1ae","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1540835-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा स्नान करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा स्नान करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव)। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। ये लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे।
हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर कोट गांव की सियादुलारी (60) बेटे शिवराज और रिश्तेदार कमला (58) के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए नानामऊ जा रही थीं। शिवराज ने बताया कि भुड्डा चौराहे के आगे बिल्हौर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक से गिरकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सियादुलारी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सियादुलारी ने दम तोड़ दिया।
घायल शिवराज और कमला का इलाज चल रहा है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।