{"_id":"6a67b6606d128f65c00df9f1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1601624-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चेतावनी बिंदु से सिर्फ 97 सेमी. दूर गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चेतावनी बिंदु से सिर्फ 97 सेमी. दूर गंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा। सोमवार को जलस्तर बढ़ने से चेतावनी बिंदु 112 मीटर से अब सिर्फ 97 सेंटीमीटर दूर रह गया है। बीते 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की और वृद्धि हुई है। लगातार जलस्तर में बढ़ोत्तरी से तटवर्ती इलाकों में कटान और तेज हो गई है, जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है। वहीं, कटान होने वाले इलाकों में लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। गृहस्थी उजड़ने का डर लोगों को सता रहा है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 110.910 मीटर रिकार्ड किया गया था, जो अगले 24 घंटे में बढ़कर सोमवार शाम छह बजे 111.030 मीटर पर पहुंच गया। शुक्लागंज छोर चेतावनी बिंदु 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर है। ऐसे में अब चेतावनी बिंदु से सिर्फ 97 सेंटीमीटर दूर गंगा का पानी है। आयोग की मानी जाए तो जलस्तर में अभी और बढ़ोत्तरी होगी। बताया गया कि नरौरा और हरिद्वार बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। इसमें पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के असर भी देखा जा रहा है। वहीं जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्र के मोहल्ला बालू घाट, मनोहर नगर, इंदिरा नगर, शक्ति नगर, रविदास नगर गंगा कटरी क्षेत्रों में कटान होना शुरू हो गई है। लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए पहले ही कहा जा चुका है।