फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गद्दे देने वाली फर्म ने दी थी 22 सामानों की आपूर्ति

Tue, 28 Jul 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-30-कार्यक्रमस्थल पर रखे गड्ढे। स्रोत: आर्काइव।
उन्नाव। चार दिन पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों को उपहार स्वरूप टीएमसी झंडे प्रिंट कवर वाले गद्दे देने वाली अलीगढ़ की फर्म ने शासन से निर्धारित 22 सामानों की आपूर्ति की थी। जेम पोर्टल के माध्यम से सबसे कम बोली लगाकर ठेका हासिल किया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि फर्म को जारी नोटिस के जवाब का इंतजार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

24 जुलाई को हड़हा स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें 459 जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। जोड़ों को उपहार में गद्दे दिए गए थे। उनमें कई गद्दों के कवर का रंग हरा, केसरिया और सफेद था। उसमें फूल बने हुए थे। गद्दों में अंग्रेजी में टीएमसी भी लिखा था। यह बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी)के झंडे के हूबहू जैसा था। मामले की जानकारी होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने सामान सप्लाई करने वाली अलीगढ़ के बरौली रोड पटवारी का नगर निकट पुलिस चौकी की फर्म मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर फर्म के खिलाफ कोतवाली सदर में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। विभागीय सूत्रों की माने तो गद्दे देने वाली फर्म ने करीब 22 सामानों की सप्लाई की थी। इसमें वर, वधू के कपड़े, डिनर सेट, कुकर, ट्रॉली बैग, बर्तन, पंखा, प्रेस, बक्सा, छोटी अलमारी व शृंगारदान आदि सामान शामिल हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि फर्म को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed