{"_id":"6a6cfe84ffe203431f0bdf5d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1605750-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 589 सरकारी जमीनें वक्फ संपत्तियों में दर्ज मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 589 सरकारी जमीनें वक्फ संपत्तियों में दर्ज मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया है। इनमें 1762 सुन्नी वक्फ बोर्ड और 41 संपत्तियां शिया वक्फ बोर्ड की हैं। जांच में वक्फ बोर्ड के कब्जे की 589 जमीनें सार्वजनिक उपयोग और सरकारी होने की बात सामने आई है। सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत करीब दो अरब रुपये आंकी गई है।
शासन ने जिला प्रशासन को वक्फ बोर्डों की संपत्तियों के गाटा संख्या का ब्योरा उपलब्ध कराते हुए सत्यापन रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद सभी तहसीलों के एसडीएम और भूलेख विभाग से वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया गया। इनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के नाम की 1762 और शिया वक्फ बोर्ड की 41 संपत्तियां हैं। जांच के दौरान राजस्व कर्मियों ने 589 संपत्तियां सार्वजनिक होना पाया है। सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत दो अरब से अधिक की बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी है। 589 वक्फ संपत्तियों में तहसील सफीपुर में 255, बांगरमऊ में 14, हसनगंज में दो, पुरवा में 156, बीघापुर में एक और तहसील सदर में 161 वक्फ संपत्तियां राजस्व रिकार्ड के अनुसार सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज हैं।
बोर्ड की संपत्तियों में दो गुना से अधिक इजाफा
भूलेख विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 200 संपत्तियां 35 साल पहले (1989 या इससे पहले) से वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताई गईं हैं। वहीं 1995 में तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बोर्डों को जमीन अधिग्रहण के और ज्यादा अधिकार देने के बाद इस बोर्ड की संपत्तियों में दो गुना से अधिक इजाफा हुआ।
विज्ञापन
सार्वजनिक संपत्तियों का क्षेत्रफल सौ हेक्टेयर से अधिक
वक्फ बोर्डों में दर्ज पाई गईं सार्वजनिक संपत्तियों का क्षेत्रफल सौ हेक्टेयर से अधिक है। इनमें सदर तहसील में 29.948 हेक्टेयर है। पुरवा में 165 हेक्टेयर है। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी मिली हैं।
शासन स्तर से वक्फ की जमीनों के सत्यापन के निर्देश कई महीने पहले मिले थे। जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 1803 वक्फ संपत्तियों का राजस्व रिकार्ड से मिलान में 589 संपत्तियां राजस्व अभिलेखों में सरकारी व सार्वजनिक उपयोग की भूमि में दर्ज पाई गईं हैं। सभी तहसीलों में जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- सुशील कुमार गोंड, एडीएम वित्त एवं राजस्व
जिले की छह तहसीलों का ब्योरा
तहसील-सुन्नी वक्फ बोर्ड- शिया वक्फ बोर्ड-कुल-सरकारी संपत्ति
सफीपुर-676-12-688-255
बांगरमऊ-13-00-13-14
हसनगंज-365-17-382
पुरवा-364-02-382-02
बीघापुर-02-00-01
सदर-342-10-352-161