{"_id":"6a6cfdba2c5ea58a4a05e5e5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154789-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहनों की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े छह अंतरराज्यीय गांजा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहनों की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े छह अंतरराज्यीय गांजा तस्कर
विज्ञापन
फोटो-11-पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बारासगवर पुलिस और सर्विलांस टीम ने धानीखेड़ा चौराहे के पास ट्रक और कार से 1.51 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि गांजा ओडिशा से तस्करी कर उत्तराखंड ले जा रहे थे। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई है।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की शाम बारासगवर थाना पुलिस महेशखेड़ा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पाटन की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक और कार को रोका। ट्रक की तलाशी में गारनेट पाउडर की बोरियों के बीच छिपाया गया चार बोरी और कार में एक बोरी में 1.51 क्विंटल गांजा मिला। एसपी ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलंगगीर से खरीदकर तस्करी कर उत्तराखंड ले जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों में रायबरेली के लालगंज निवासी राहुल सिंह,उत्तराखंड के ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल दास, अचलगंज निवासी अभिषेक यादव, सोहरामऊ निवासी राम सिंह, बारासगवर निवासी अरविंद यादव और बिहार थाना के विशाल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी तस्करों का आपराधिक इतिहास है। राहुल पर दो, विशाल दास पर तीन और अभिषेक यादव पर तीन मामले पहले से दर्ज हैं। राम सिंह और विशाल पर एक-एक तथा अरविंद यादव पर तीन मामले दर्ज हैं। बरामद ट्रक शिवलोचन के नाम और कार राम सिंह के पिता श्यामलाल के नाम दर्ज है। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
--
ओडिशा से उत्तराखंड तक नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी राहुल सिंह ने बताया कि चाचा शिवलोचन ट्रक मालिक हैं। उन्होंने ट्रक ओडिशा भेजा था। वहां से वेल्डिंग मटेरियल लोड करना था। ट्रक में सह चालक गुड्डू यादव निवासी पिथईखेड़ा थाना बारासगवर था। वेल्डिंग मटेरियल लोड करने के बाद ओडिशा के भैरमपुर व अन्य स्थानों से ट्रक में चार बोरी गांजा और ट्रक के साथ गई कार सवार बिहार थानाक्षेत्र के नकापुर निवासी विशाल उर्फ बबलू पासी अरविंद यादव के साथ मिलकर एक बोरी गांजा लिया। यह गांजा ओडिशा के बलंगगीर निवासी विशाल नाम के युवक से खरीदा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबूला है कि ओडिशा से तस्करी कर उन्नाव के रास्ते उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के शक्तिवारा में अशोक उर्फ जग्गा को देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल 5550 रुपये बरामद किए हैं।