{"_id":"6a6cfd065486dcef6307e26e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154801-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भवन निर्माण सामग्री की दुकान से एक लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भवन निर्माण सामग्री की दुकान से एक लाख का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। सुदेशा बहादुरपुर लोन नदी स्थित हाईवे के पास भवन निर्माण सामग्री की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने पैनल, बैटरी, खाद सहित एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। जांच में पुलिस को दुकान में आधार कार्ड मिलने से तीन को हिरासत में लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी शीलकुमार शर्मा माखी थानाक्षेत्र के सुदेशाबहादुर पुर गांव के पास लोन नदी हाईवे पर ट्रेडर्स की दुकान है। बताया कि दुकान में सिंघूपुर गांव के देशराज मुनीम हैं, वही देखरेख करते हैं। शुक्रवार सुबह मुनीम ने दुकान के तीन ताले टूटे होने की जानकारी दी। वहां पहुंचने पर देखा कि ताला टूटा होने के साथ अंदर रखी पांच बोरी खाद, लोहे के पल्ले, दरवाजा, सोलर पैनल और बैटरी सहित अन्य सामान गायब था। पुलिस ने जांच की तो एक आधार कार्ड पड़ा मिला। पुलिस ने आधार कार्ड वाले युवक और उसे साथियों को पूछताछ के लिए उठाया है।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है।