फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तीन सप्ताह से बिजली न आने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
शुक्लागंज। कुशालखेड़ा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने से सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गोकुल बाबा विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को समस्या बताई।
विज्ञापन

कुशालखेड़ा गांव के चंद्रशेखर, पप्पू, सईद अहमद, शिव दुलारी व प्यारेलाल ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर तीन सप्ताह से खराब पड़ा है। इसकी जानकारी हेल्प लाइन नंबर 1912 पर कई बार दी गई। साथ ही विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों को भी कई बार अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन सप्ताह से बिजली न आने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। साथ ही फसलों की सिंचाई का भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। उधर, विद्युत विभाग के एक्सईएन भरत गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed